फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News:हाथ का दर्द खत्म करने के लिए युवक ने पिया लौकी का जूस और हो गई मौत, जानें क्यों

Wed, 09 Nov 2022 04:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में एक युवक की जंगली लौकी का ज्यूस पीने के बाद मौत हो गई। उसने अपने हाथ का दर्द मिटने के लिए यह तरीका आजमाया था। यह इलाज उसने यूट्यूब पर सर्च किया था।

विज्ञापन
मृत युवक धर्मेंद्र - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाक्टरों की सलाह के बगैर यूट्यूब पर देखा गया नुस्खा कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकता है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में एक व्यकि्त के साथ एसा ही हुआ। उसने हाथ का दर्द मिटाने के लिए यूट्यूब पर सर्चिंग की और जंगली लौकी का ज्यूस बनाकर पी लिया। उसके सेवन के बाद उल्टी-दस्त शुरू हो गए और तबीयत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल ले गए, लेकिन जान नहीं बच पाई।

इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक धर्मेंद्र करौली की लौकी का ज्यूस पीने के बाद मौत हो गई। वह हाथ के दर्द से परेशान था। जिससे छुटकारा पाने के लिए उसने यूट्यूब पर इलाज सर्च किया था।यूट्यूब पर जंगली लौकी का जूस पीने से दर्द खत्म होने का एक वीडियो सामने आया। इसके बाद धर्मेंद्र ने स्वर्ण बाग कॉलोनी में अपने घर पर यह तरीका आजमाया। उसने जंगली लौकी का जूस बना कर पी लिया। कुछ देर बाद युवक की हालत ज्यादा बिगड़ गई।

विज्ञापन


परिजनों ने युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।जहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक धर्मेंद्र वाहन चलाने का काम करता था।धर्मेंद्र के दो बच्चे हैं।पुलिस ने मर्ग कायम कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एमवायएच अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी। परिजनों का कहना है कि ज्यूस पीने के बाद धर्मेंद्र को पहले उल्टियां हुई, फिर दस्त लगे। इसके बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। अस्पताल में उसका ईसीजी कराया। कुछ देर बाद डाक्टरों ने बताया कि धर्मेंद्र की मौत हो चुकी है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें