फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honour Killing: लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पिता ने बेटी का गला घोंटा, आत्महत्या की झूठी कहानी रची

Wed, 09 Nov 2022 04:12 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना में एक किशोरी की पेड़ पर फंदे से लटकी लाश मिली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लड़की ने आत्महत्या कर ली लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उनकी सारी पोल खोल दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना जिले के पटनी में नाबालिग किशोरी की पेड़ पर फंदे से लाश लटकी मिली। आरोप है कि परिजनों ने लड़की को एक लड़के के साथ पकड़ लिया। इसके बाद युवती की हत्या कर दी गई और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव पेड़ लटका दिया गया।

विज्ञापन

पटनी गांव में शनिवार सुबह 17 साल की नाबालिग लड़की की लाश घर के पास ही एक पेड़ में लटकती मिली थी। परिजनों के मुताबिक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने जो कहानी बताई, उसपर पुलिस को भी विश्वास हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला घोंट कर हत्या करना सामने आया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और शक के आधार पर पिता रमेश को हिरसात में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर कातिल पिता ने बेटी की हत्या की बात कबूल ली। 


पिता ने बेटी को पहले लात-घूसों से पीटा और लड़की जान बचाकर भाग गई। पिता ने पीछा कर खेत में बेटी की रस्सियों से गला घोंट दिया। उसके बाद उसे आत्महत्या का दिखाने के लिए पेड़ पर रस्सी से लटका दिया। आरोपी पिता को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें