अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
हरपालपुर थाना क्षेत्र अंतगर्त नौगांव रोड पर पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह सौरा गांव से हरपालपुर आ रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा है।
मौके पर हुई मौत
उत्तर प्रदेश के सौरा गांव थाना महोबकंठ जिला महोबा निवासी बैजनाथ पिता अच्छेलाल (37) वर्ष शुक्रवार दोपहर 12 बजे लगभग बाइक से हरपालपुर जा रहा था। राजा ढाबा पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा ही था, तभी तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में वहां काफी भीड़ एकत्रित हो गई। जिसके बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे नगर के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया।