फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीहोर में अयोध्या से आये अक्षत कलश की पूजा-अर्चना 6 दिसंबर को, रामभक्तों में उत्साह

Wed, 06 Dec 2023 08:13 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

MP News: भगवान श्रीराम चन्द्र जी की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होने जा रहा है। इस महोत्सव को लेकर सीहोर जिले में भी अथाह उत्साह है। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन सीहोर में भी हर घर में अयोध्या से आये पूजित चावल से पूजा-अर्चना की जायेगी। इसके लिए अयोध्या से अक्षत कलश सीहोर आ चुका है। जिसको लेकर रामभक्तों में अपार उत्साह है। 6 दिसंबर से इनका वितरण शुरु हो जायेगा। 
 
विज्ञापन
सीहोर में अयोध्या से आये अक्षत कलश की पूजा-अर्चना 6 दिसंबर को - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

6 दिसंबर के ऐतिहासिक दिवस पर पूरे देश में एक बार फिर उत्साह का माहौल होने वाला है। कल अयोध्या के श्रीराम मंदिर से आये पूजित अक्षतों से भरे हुए कलश की पूजा-अर्चना की जायेगी। जिले के लिये भी यहां 10 से अधिक अक्षत कलश आ चुके हैं, जिनकी मनकामेश्वर महादेव मंदिर सीहोर में बुधवार 6 दिसंबर को प्रात: 11 बजे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना होगी। इसके बाद यह कलश पूरे जिले के सभी प्रखण्डों में पहुंचाए जायेंगे। कल से ही अक्षत सभी रामभक्तों के घरों पर भी पहुंचना शुरु हो जायेंगे। रामभक्तों की मण्डली इस कार्य को करेंगी। जिले भर के सभी प्रमुख हनुमान व श्रीराम मंदिरों पर आगामी 22 जनवरी 2024 को प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन बड़े आयोजनों की रुपरेखा भी तैयार की गई है। रामभक्तों द्वारा इन अक्षतों से घर पर ही पूजन कर प्राण-प्रतिष्ठा में घर से ही लोग सम्मिलित हो सकेंगे।

विज्ञापन


उत्साहित रामभक्त
सीहोर के रामभक्तों में अयोध्या से आये अक्षत कलश को लेकर काफी उत्साह है। वे सभी कल होने वाली पूजा-अर्चना में शामिल होने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वे कहते हैं कि अयोध्या से आये अक्षतों से पूजा-अर्चना करने से उन्हें विशेष आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होगी।

बड़े आयोजनों की तैयारी
जिले भर के प्रमुख मंदिरों में भी प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर बड़े आयोजनों की तैयारी की जा रही है। इन आयोजनों में रामायण पाठ, भजन-कीर्तन, महाआरती आदि कार्यक्रम शामिल होंगे। मंदिरों में विशेष सजावट भी की जायेगी।
विज्ञापन


घर से ही प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल हो सकेंगे लोग
रामभक्तों द्वारा अयोध्या से आये अक्षतों से घर पर ही पूजा-अर्चना कर प्राण-प्रतिष्ठा में घर से ही लोग सम्मिलित हो सकेंगे। इससे उन लोगों को भी लाभ मिलेगा जो अयोध्या नहीं जा पाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें