मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार रात में शाहजहानी पार्क एवं हमीदिया अस्पताल स्थित रैन बसेरों का निरीक्षण करने पहुंचे। शिवराज सिंह चौहान ने रैन बसेरे में रह रहे लोगों से उनका हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों को रैन बसेरे में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य की जांच के निर्देश दिए।
मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा कि रैन बसेरो में सर्दी से बचने के लिए आवश्यक बदोबस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यहां रह रहे लोगों ने अलग-अलग समस्या और बीमारी बताई है। उनके हेल्थ चेकअप के लिए अधिकारियों को कहा है। बाकी व्यवस्था ठीक ठाक दिखी है। यदि कोई कमी है तो उसको ठीक करेंगे। सभी शहरों में जहां रैन बसरे है जहां लोग रहते है वहा अलाव और ठंड से बचने का पूरा इंतजाम किया जाएगा।