घटनास्थल की जांच करती पुलिस टीम।
- फोटो : Amar Ujala Digital
राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोकमपुरा गांव के जंगल में राविवार को एक महिला का कंकाल मिला। घटना की जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई।
उक्त कंकाल मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस डॉग स्क्वाड और जांच दल की टीम लेकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने अलग-अलग हिस्से में पड़े हुए महिला के कंकाल को एकात्रित किया।
शव को जांच के लिए भेजा गया। उक्त महिला के कंकाल की शिनाख्त नहीं हो पाई है। न ही घटनास्थल से कुछ हाथ लगा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी की उक्त कंकाल कब का और किस महिला का है।
कोतवाली थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि एक स्थानीय निवासी ने उक्त कंकाल की सूचना दी थी। कंकाल को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और जांच के लिए भोपाल भेजा गया है।