मध्यप्रदेश में बड़े नेताओं और उनकी पत्नियों में कमाई की बात करें तो उनकी पत्नी इस मामले में उनसे कहीं आगे हैं। यह बात चुनाव आयोग को सौंपे गए शपथ पत्रों में कही गई है। चलिए आपको बताते हैं इस लिस्ट में किन नेताओं का नाम शामिल है-
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सालाना कमाई 19.7 लाख रुपये है। जबकि उनकी पत्नी साधना सिंह की सालाना कमाई 37 लाख रुपये है।
मंत्री भूपेंद्र सिंह की सालाना कमाई 97 लाख रुपये है जबकि उनकी पत्नी की कमाई 4.5 करोड़ रुपये है।
मंत्री राजेंद्र शुक्ला की सालाना कमाई 6.6 लाख रुपये है जबकि उनकी पत्नी सुनीता शुक्ला की कमाई 26.44 लाख रुपये है।
2013 चुनाव के बाद कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए मंत्री संजय पाठक की वार्षिक आय 85 लाख रुपये है जबकि उनकी पत्नी निधि पाठक की आय 1.4 करोड़ रुपये है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी की सालाना आय 19.99 लाख रुपये है। जबकि उनकी पत्नी डॉ. सुपर्णा शर्मा की सालाना आय 22.61 लाख रुपये है।
कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की सालाना आय 15 लाख रुपये है जबकि उनकी पत्नी रेणुका पटवारी की सालाना आय उनसे ज्यादा यानी 17.5 लाख रुपये है।