फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापमं घोटाला: CBI ने कई जगह की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के कुख्यात व्यापमं घोटाले की जांच में जुटी सीबीआई ने पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को एक साथ 40 जगहों पर छापामारी की। सीबीआई ने घोटाले का गढ़ रहे मध्यप्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश के भी कई शहरों में छापामारी की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम अभी भी छापामारी वाली जगहों पर जांच में जुटी है। टीम ने मध्यप्रदेश के पूर्व शिक्षामंत्री और घोटाले के सूत्रधार कहे जा रहे लक्ष्मीकांत शर्मा के घर पर भी छापा मारा।

बता दें कि मध्यप्रदेश में हुए व्यापमं घोटाले की जांच एसआईटी से अपने पास आने के बाद से अब तक सीबीआई मामले में 150 से ज्यादा एफआईआर दर्ज कर चुकी है। लगातार जारी जांच के बाद अब सीबीआई ने छापामारी का सिलसिला शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

एमपी के पूर्व ‌शिक्षामंत्री के घर पहुंची सीबीआई

इसी कड़ी में गुरुवार तड़के से ही सीबी‌आई ने 40 जगहों पर एक साथ छापामारी शुरू की। टीम ने मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, रीवा और और के अलावा यूपी के लखनऊ और इलाहाबाद में भी छापा मारा।

जिन जगहों पर छापा मारा गया इनमें से ज्यादातर घोटाले के आरोपी बनाए गए लोगों के घर और प्रतिष्ठान हैं। बताया जा रहा है सीबीआई ने छापे के दौरान काफी महत्वपूर्ण कागजात अपने कब्‍जे में लिए हैं।

मध्यप्रदेश के पूर्व शिक्षामंत्री और घोटाले के सूत्रधार कहे जा रहे लक्ष्मीकांत शर्मा के विदिशा के सिरोंज स्थित घर पर सुबह छह बजे छापा मारा। इस दौरान टीम को काफी महत्वपूर्ण कागजात हाथ लगे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें