फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेशः चलती ट्रेन में युवती से होता रहा बलात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां हौशंगाबाद से जबलपुर के बीच चलती ट्रेन में एक लड़की से बलात्कार किया गया। वारदात को इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन में अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

 
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मंगलवार के पीड़ित युवती ने जबलपुर पुलिस अधीक्षक के ऑफिस में शिकायत कर मामले की जानकारी दी।

एसपी जबलपुर डा. आशीष ने बताया कि पीड़ित युवती सार्वजनिक सुनवाई के दौरान उनके पास अपनी शिकायत दर्ज कराने आई थी। जहां उसने खुद को असहज पाया तो उसे महिला थाना भेज दिया गया। जहां महिला थाना इंचार्ज ने उसके बयान दर्ज कर लिए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

युवती को नौकरी दिलाने के बहाने लाया था आरोपी

एसपी ने बताया कि अभी मामले की सही जानकारी उसके दर्ज कराए बयानों के बाद ही मिल सकेगी। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस इसमें आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। आरोपियों को किसी सूरत में बख्‍शा नहीं जाएगा।
 
सूत्रों के अनुसार पीड़ित युवती रायसैन की रहने वाली है। वह हौशंगाबाद से इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस में एक व्यक्ति के साथ सवार हुई थी जो उसे जबलपुर में नौकरी दिलाने का झांसा लेकर आया था।

इसी दौरान पीड़ित युवती से चलती ट्रेन में बलात्कार किया गया। इसके बाद उसे जबलपुर स्टेशन पर छोड़कर आरोपी फरार हो गया। बाद में पीड़िता सार्वजनिक सुनवाई के दौरान पुलिस के पास पहुंच गई और आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें