मध्यप्रदेश के कुख्यात व्यापमं घोटाले की जांच में जुटी सीबीआई ने पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को एक साथ 40 जगहों पर छापामारी की। सीबीआई ने घोटाले का गढ़ रहे मध्यप्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश के भी कई शहरों में छापामारी की।
जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम अभी भी छापामारी वाली जगहों पर जांच में जुटी है। टीम ने मध्यप्रदेश के पूर्व शिक्षामंत्री और घोटाले के सूत्रधार कहे जा रहे लक्ष्मीकांत शर्मा के घर पर भी छापा मारा।
बता दें कि मध्यप्रदेश में हुए व्यापमं घोटाले की जांच एसआईटी से अपने पास आने के बाद से अब तक सीबीआई मामले में 150 से ज्यादा एफआईआर दर्ज कर चुकी है। लगातार जारी जांच के बाद अब सीबीआई ने छापामारी का सिलसिला शुरू कर दिया है।