फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: आदिवासी युवक को वाहन से बांधकर घसीटने के मामले में आठ पर केस, कांग्रेस की पांच सदस्यीय कमेटी नीमच का दौरा करेगी

Sun, 29 Aug 2021 01:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया के नेतृत्व में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की पांच सदस्यीय टीम मृतक के परिवार से मिलने के लिए नीमच जिले का दौरा करेगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के नीमच में गुरुवार को दबंगों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। यहां बाइक टकराने के विवाद में युवक को पहले पीटा गया और  बाद में एक पिकअप वाहन से बांधकर सड़क पर घसीटा गया। उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने अब तक आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नीमच के एडिशनल एसपी सुंदर सिंह कनेश ने बताया कि कन्हैया भील नाम के एक व्यक्ति की कथित तौर पर पिटाई करने, उसके पैरों को रस्सी से बांधने और फिर उसे घसीटने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया के नेतृत्व में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की पांच सदस्यीय टीम मृतक के परिवार से मिलने के लिए नीमच जिले का दौरा करेगी। इससे पहले शनिवार कोपूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर सीएम शिवराज सिंह चौहान से पूछा, 'मप्र में ये क्या हो रहा है?'
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
  • गुरुवार को हुई इस क्रूर घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कुछ दबंगों ने एक आदिवासी युवक के साथ हैवानियत की। नीमच के पुलिस के अनुसार घटना के दिन सुबह छह बजे आरोपी छीतरमल गुर्जर ने मृतक कन्हैया को बाइक से टक्कर मार दी थी। इसी दौरान आरोपी की बाइक पर लदा दूध नीचे गिर गया था। इसके बाद दोनों में विवाद होने लगा। 
  • छीतरमल ने अपने परिचितों को फोन कर बुला लिया। इसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट की गई फिर उसे एक पिकअप वाहन के पीछे बांध कर सड़क पर घसीटा गया। तभी किसी ने पुलिस को सूचना कर दी। डायल 100 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़ित के पैरम में बंधी रस्सियों को खोलकर उसे घायल अवस्था में उसे नीमच अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया। 
  • पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से एक बाइक, कार और वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन और रस्सी बरामद कर ली है।

कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना
मप्र कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सीएम कमलनाथ ने इस घटना पर ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने  कहा, 'ये मध्यप्रदेश में हो क्या रहा है…? अब नीमच जिले के सिंगोली में कन्हैयालाल भील नाम के एक आदिवासी व्यक्ति के साथ बर्बरता की बेहद अमानवीय घटना सामने आई है?
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें