फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha News: चोरी हुई गाय खोजकर लाने वाले को मिलेगा 11 हजार का इनाम, चोर खोजने वाले को 21000 रुपये मिलेंगे

Sat, 25 Nov 2023 10:42 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

Vidisha News: विदिशा में एक पशुपालक ने अपनी गाय चोरी होने पर गाय को खोजकर लाने वाले को 11 हजार रुपये इनाम के रूप में देने की घोषणा की है। वहीं चोर का पता बताने वाले को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
चोरी हुई गाय के पोस्टर लगाकर कराया जा रहा अनाउंसमेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदिशा जिले में चोरी हुई गाय को खोजकर लाने वाले शख्स को 11 हजार रुपये का इनाम मिलेगा। सामान्यत: पशु पालक अपने मवेशियों को बेसहारा छोड़ देते हैं, लेकिन विदिशा में एक शख्स ने अपनी गाय को वापस पाने के लिए ये अनोखी पेशकश की है। जितने रुपयों में नई गाय खरीदी जा सकती है, उसने रुपये पशुपालक गाय ढूंढने वाले को इनाम के रूप में दे रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गाय चोरी का मामला दीपावली के दिन का है। माधवगंज चौराहे पर रहने वाले संजय राय ने बताया कि दीपावली के दिन गाय को नहला धुला कर तैयार किया था। पूजा की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान कोई व्यक्ति गाय चुरा कर ले गया। बताया गया की गाय गर्भवती थी। तीन-चार दिन लगातार उसकी खोजबीन की गई। लेकिन वह नहीं मिली। उसके बाद उन्होंने 2000 पोस्टर छपवाकर शहर भर में चस्पा किए हैं। साथ ही साथ अनाउंसमेंट भी किया है। उन्होंने गाय की खोजबीन करने वाले व्यक्ति को 11000 रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा चोर की तलाश में मदद करने वाले को 21000 रुपये देने की घोषणा की है। संजय ने बताया कि उनकी गाय के साथ किसी प्रकार की कोई गलत घटना ना हो या उसे अन्यत्र न छोड़ा जाए इसलिए पुलिस में शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें