फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha News: खराब सड़कों से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे, मतदान नहीं करने का किया एलान

Thu, 11 Apr 2024 01:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

विदिशा के वार्ड क्रमांक 36 के रहवासियों ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले भी हमें आश्वासन दिया गया के रोड जल्द बन जाएगी। लेकिन, चुनाव को करीब चार महीने बीतने के बाद भी काम अधूरा है। ऐसे में हम लोकसभा चुनाव में वोट नहीं करेंगे।
विज्ञापन
खराब सड़क को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदिशा के नगर पालिका के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 36 के रहवासियों ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया। इस संबंध में उन्होंने वार्ड के विभिन्न जगहों पर बैनर पोस्टर भी चस्पा किए हैं, जिसमे वोट न डालने का एलान किया गया है। दो दिन में हुई मामूली सी बारिश की वजह से वार्ड की सड़कों की हालात खराब है, जिससे रहवासियों का गुस्सा फूटा है। 

विज्ञापन


रहवासियों का कहना है कि यह वार्ड नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति शर्मा का है, उसके बाद भी वार्ड के यह हालत हैं तो अन्य जगहों पर क्या होंगे। रहवासियों ने बताया कि करीब एक साल पहले इस रोड का टेंडर हो चुका है, लेकिन काम अब तक शुरू नहीं हुआ है। 

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले भी हमें आश्वासन दिया गया के रोड जल्द बन जाएगी। लेकिन, चुनाव को करीब चार महीने बीतने के बाद भी काम अधूरा है। इसके पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विधायक और प्रशासन को भी रोड के संबंध में सूचना दी गई थी, लेकिन को हल नहीं निकाला गया। धूल और गड्ढों की वजह से यहां आए दिन हादसे होते हैं। वहीं, 2 दिन की बेमौसम बारिश से गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे लोगों का चलना भी मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें