फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: विदिशा में हंगामा करने पर कांग्रेस विधायक सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है मामला

Tue, 05 Sep 2023 09:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

कृषि उपज मंडी बरईपुरा में खरीफाटक की तीसरी लेग का शुभारंभ पर विधायक को आमंत्रित नहीं किया गया। इस पर विधायक और कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते विधायक शशांक भार्गव। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदिशा की कृषि उपज मंडी बरईपुरा में मंगलवार को खरीफाटक की तीसरी लेग का शुभारंभ सांसद रमाकांत भार्गव ने किया। इसको लेकर कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव ने प्रशासन को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि होने के नाते जनप्रतिनिधित्व कानून का प्रशासन ने उल्लंघन किया है।
विज्ञापन

 
दरअसल कांग्रेस विधायक को थर्ड लेग के शुभारंभ के दौरान आमंत्रित नहीं किया गया। इसी बात की नाराजगी दर्ज करने और उद्घाटन स्थल पर पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ वह नीमताल से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए थे। पुलिस और प्रशासन ने उन्हें रास्ते भर में कई स्थानों पर रोका बाद में गिरफ्तार कर उन्हें अजाक्स थाने भेज दिया गया। 

विधायक के आरोपों का एसडीएम ने खंडन करते हुए कहा कि संबंधित एजेंसी द्वारा विदिशा विधायक शशांक भार्गव को ससम्मान के साथ बुलाया गया था। यहां स्थिति विरोध की बनने से पहले विधायक का वाहन रोक दिया गया। वहीं, प्रशासन की तरफ से यह भी कहा गया कि विधायक को कार्यक्रम में जाने की अनुमति दी जा रही थी, लेकिन वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचना चाहते थे, जिसके चलते उन्हें रोका गया। इस मामले में सीएसपी राजेश तिवारी का कहना है कि किसी प्रकार की कोई विवाद की स्थिति न बने इसीलिए उन्हें रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें