फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में क्रूर पिता: MP में पहले 12 साल के बेटे को बेरहमी से पीटा, फिर हाथ-पैर बांधकर बाइक से 100 मीटर तक घसीटा

Fri, 31 Jul 2026 10:30 AM IST
विदिशा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

विदिशा जिले के गंजबासौदा क्षेत्र में एक पिता द्वारा अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ कथित रूप से की गई क्रूरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे की हालत में उसने बच्चे के हाथ-पैर बांधकर बाइक से करीब 100 मीटर तक घसीटा।
विज्ञापन
बच्चों को बाल कल्याण समिति CWC के संरक्षण में रखा गया है।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदिशा जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना गंजबासौदा तहसील के पड़रिया शिवरामपुर गांव में सामने आई है। यहां एक पिता ने नशे में अपने ही 12 वर्षीय बेटे के साथ बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने मासूम के हाथ-पैर बांधकर उसे बाइक से करीब 100 मीटर तक सड़क पर घसीटा। खून से लथपथ बच्चे की चीखें सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे और उसे मौत के मुंह से बचाया।
विज्ञापन


घटना 26 जुलाई रात करीब साढ़े आठ बजे की है। आरोपी तूफान सिंह उम्र 39 वर्ष शराब के नशे में घर आया था। बताया जा रहा है कि घर में बच्चे खेल रहे थे, इसी बात से नाराज होकर उसने अपने 6वीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटे की पहले बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद हैवानियत की हद पार करते हुए उसने बच्चे के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। रस्सी का दूसरा सिरा बाइक के पीछे बांधकर उसे खींचते हुए ले गया। बच्चा छोड़ दो पापा कहकर गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन नशे में धुत पिता नहीं रुका।

नाबालिग को भोपाल रेफर किया गया
गांव के सरपंच लक्ष्मण सिंह दांगी की नजर जब इस दृश्य पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को इकट्ठा किया। लोगों ने बाइक रुकवाकर बच्चे को छुड़ाया और आरोपी की जमकर धुनाई की। घटना का वीडियो भी ग्रामीणों ने बना लिया जो बाद में सामने आया। सरपंच और ग्रामीणों ने घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बच्चे के चेहरे, मुंह, दोनों हाथों और पैरों पर गंभीर चोटें आई थीं। सबसे ज्यादा चोट मुंह पर थी। हालत नाजुक होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


आरोपी ने किया है दो विवाह
घर में मौजूद आरोपी के अन्य बच्चों को भी सुरक्षित निकालकर अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों के मुताबिक तूफान सिंह की यह दूसरी शादी है। पहली शादी 2011 में हुई थी। पहली पत्नी से दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा बेटा दिव्यांग है। शराब की लत के कारण पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई। 2017 में उसने दूसरी शादी की, उससे भी दो बेटे हैं। मारपीट और नशे से परेशान होकर दूसरी पत्नी भी घर छोड़कर चली गई।

ये भी पढ़ें- पन्ना में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में कलयुगी बेटे ने मां की डंडे से पीटकर की हत्या, कुएं रखा था हथियार

अब चारों बच्चे पिता और मानसिक रूप से बीमार दादी के साथ रहते थे। गांव वालों का आरोप है कि आरोपी अक्सर नशे में बच्चों के साथ मारपीट करता था। घटना की सूचना मिलते ही अंबानगर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मनोज तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सरपंच की शिकायत और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को सूचना देने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोपी तूफान सिंह के खिलाफ बच्चों के साथ क्रूरता और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। फिलहाल चारों बच्चों को बाल कल्याण समिति CWC के संरक्षण में रखा गया है। प्रशासन ने बच्चों के पुनर्वास और इलाज की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें