फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha News: लटेरी जंगल में शिकार की तैयारी करते पटवारी और सिविल इंजीनियर गिरफ्तार, गश्ती दल ने की कार्रवाई

Tue, 16 Dec 2025 02:10 PM IST
विदिशा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

विदिशा जिले के लटेरी क्षेत्र में वन विभाग की गश्ती टीम ने देर रात शिकार की नीयत से जंगल पहुंचे भोपाल निवासी एक पटवारी और एक निजी सिविल इंजीनियर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से एयरगन, चाकू और मोटरसाइकिल जब्त कर उन्हें जेल भेजा गया।

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदिशा जिले के लटेरी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। देर रात वन विभाग की गश्ती टीम ने जंगल क्षेत्र में शिकार की तैयारी कर रहे भोपाल निवासी एक पटवारी और एक निजी सिविल इंजीनियर को पकड़कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से जंगल में पहुंचे थे और उनके पास से एयरगन और चाकू बरामद किया गया है।
विज्ञापन


वन मंडलाधिकारी विदिशा हेमंत यादव के निर्देशन में जिले में रात्रिकालीन गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मुखबिर से मिली सूचना पर लटेरी (दक्षिण) के वन परिक्षेत्र अधिकारी विवेक चौधरी ने टीम का गठन किया। टीम ने लटेरी-शमशाबाद मार्ग से लगे मुस्करा बीट के वन क्षेत्र में दबिश दी। गश्त के दौरान वन अमले ने कक्ष क्रमांक पी-302 से निकलती एक मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी लेने पर चालक के पास एक थैली में करीब 14 सेंटीमीटर लंबा चाकू मिला, जबकि पीछे बैठे व्यक्ति के पास टेलीस्कोप लगी एयरगन पाई गई। पूछताछ में दोनों ने जंगल में शिकार करने की मंशा से आने की बात स्वीकार की।

ये भी पढ़ें- सिंहस्थ लैंड पुलिंग निरस्तीकरण को लेकर सरकार-किसान संघ में टकराव, 26 दिसंबर से 'घेरा डालो' आंदोलन
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुफरान अहमद, निवासी करोद भोपाल और मोहम्मद आमिर, निवासी श्यामला हिल्स भोपाल के रूप में हुई है। पूछताछ में गुफरान अहमद ने खुद को तहसील हुजूर, भोपाल में पदस्थ पटवारी बताया, जबकि मोहम्मद आमिर ने निजी सिविल इंजीनियर होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर एयरगन, चाकू और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। घटना के बाद यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि भोपाल से करीब 100 किलोमीटर दूर खतरनाक जंगल क्षेत्र में देर रात दोनों आखिर किस उद्देश्य से पहुंचे थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें