फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha: पति की अनबन से परेशान महिला पहुंची तांत्रिक के पास, झाड़-फूंक के नाम पर कर दिया दुष्कर्म

Wed, 19 Oct 2022 10:57 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

मामला करीब एक महीने पुराना है। लटेरी में रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसके पति से उसकी बीते एक महीने से अनबन चल रही थी। परेशान होकर उसने एक तांत्रिक से संपर्क किया। जिसने झाड़-फूंक, पूजा-पाठ के नाम पर दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के विदिशा में महिला से पूजा-पाठ करने की आड़ में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला अपने पति से हो रही अनबन के चलते तांत्रिक के पास पहुंची थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला विदिशा जिले के लटेरी का है। पुलिस ने बताया कि मामला करीब एक महीने पुराना है। लटेरी में रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसके पति से उसकी बीते एक महीने से अनबन चल रही थी। परेशान होकर उसने एक तांत्रिक से संपर्क किया। जहां आरोपी ने पूजा-पाठ करने की आड़ में उसके साथ बंद कमरे में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और एक महीने तक डरा धमका कर रखा। आरोपी उसे लगातार परेशान कर रहा था। तंग आकर महिला ने लटेरी थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें