फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidisha Crime: जमीन विवाद में पत्नी ने बेटे संग मिलकर की थी पति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Jul 2023 06:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा

सार

Vidisha Crime: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां लगभग 60 साल की पत्नी ने अपने 30 साल के बेटे के साथ मिलकर अपने ही पति टीकाराम की निर्मम हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। इस जघन्य हत्याकांड की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल, पुलिस ने दोनों हत्यारे मां बेटे को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयोग किया गया हथियार बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदिशा के मुरवास में पत्नी ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। दरअसल, यह सारा मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। विवाद से गुस्साई महिला ने अपने छोटे बेटे के साथ मिलकर पति के हाथ पकड़े और बेटे ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर पिता की हत्या कर दी। यह कुरुरता इतने पर ही नहीं रुकी, पत्नी ने भी कुल्हाड़ी से पति पर कई बार वार किए और पति की जान ले ली।

विज्ञापन


भोपाल मुख्यालय से लगभग 140 किलोमीटर दूर थाना मुरवास में शनिवार आठ जुलाई को हुए हत्याकांड के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पहले बुजुर्ग की हत्या के मामले में मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर उसके ही बड़े लड़के कमल सिंह को हत्यारोपी बनाकर पुलिस ने जेल भेज दिया, पर साक्ष्यों के आधार और पुलिस विवेचना में जो खुलासा हुआ। वो बेहद चौकाने वाला निकला, पुलिस के इस खुलासे से जिले भर में हड़कंप मच गया।

पुलिस विवेचना के दौरान सामने आया कि इस हत्याकांड को अंजाम मृतक की पत्नी और छोटे बेटे ने दिया और सारा दोष बड़े बेटे के सिर लगा दिया। विदिशा के मुरवास थाना प्रभारी बीड़ी सिंह ने बताया, हत्याकांड को अंजाम मृतक की पत्नी और छोटे बेटे ने जमीन के आपसी विवाद में दिया है। हत्याकांड में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी आरोपियों से बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन


पहले मृतक की पत्नी के बयानों को आधार बनाकर बड़े बेटे कमल सिंह को हत्या का आरोपी बनाया गया था। उस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर निर्दोष साबित कर जल्द जेल से निकाल लिया जाएगा। वहीं, मृतक की हत्या के मामले में उसकी पत्नी सहित बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें