फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप चुनाव: कमलनाथ पर भड़के शिवराज, बोले- हां, मैं एक्टर हूं, नाच कर बताना मामा ने पैसे डाले

Thu, 21 Oct 2021 08:58 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा/भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में उपचुनावों को लेकर माहौल गरमा गया है। गुरुवार को खंडवा लोकसभा सीट के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए प्रचार करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पंधाना विधानसभा में थे। चौहान ने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के पूर्व सांसद अरुण यादव के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आजकल वो (कमलनाथ) गर्म नजर आ रहे हैं। जब मुख्यमंत्री थे तो कहते थे कि मेरे पास पैसा ही नहीं है।
विज्ञापन
कमलनाथ-शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को पंधाना, छैगांव माखन और सनावद में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ मुझे एक्टर और प्रधानमंत्री को डायरेक्टर कहते हैं। हां, मैं एक्टर हूं। मैं पूरे निमाड़ क्षेत्र में सिंचाई परियोजनाएं लेकर आ रहा हूं। मोदी जी डायरेक्टर हैं। वह छोटे किसानों को भी छह हजार रुपए पहुंचा रहे हैं। मैं एक्टर हूं और मैंने उसमें चार हजार रुपए जोड़ दिए। 23 अक्तूबर को फिर डालूंगा। तब गांव में नाचकर बताना कि मामा ने पैसे डाले हैं। 

विज्ञापन


चौहान ने आगे कहा, 'कमलनाथ जी मैं तो नारियल लेकर घूमता हूं और नारियल फोड़ता हूं, आपकी तो किस्मत ही फूटी है। चुनाव के मुद्दे रोटी, कपड़ा, मकान और पढ़ाई-लिखाई होनी चाहिए।' दरअसल, कमलनाथ ने पिछले दिनों शिवराज सिंह चौहान और नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि शिवराज एक्टर हैं और प्रधानमंत्री डायरेक्टर। इसी पर शिवराज ने गुरुवार को पलटवार किया।  

कमलनाथ ने किया पलटवार, बोले- राजनीति छोड़ मुंबई जाना चाहिए
हालांकि, शिवराज के बयान पर शाम को कमलनाथ ने फिर बयान जारी कर दिया। उन्होंने कहा, शिवराज जी मैं तो आपके बारे में शुरू से ही कहता हूं कि आप एक अच्छे एक्टर हो। अच्छे कलाकार हो। कलाकारी खूब अच्छे से जानते हो। सुबह से रात तक झूठ बोलते हो। जनता को गुमराह करते हो। रोज झूठी घोषणाएं करते हो। इतना झूठ बोलते हो कि झूठ भी शर्मा जाता है। आपको तो राजनीति छोड़कर मुंबई जाना चाहिए। वहां जाकर एक्टिंग करनी चाहिए। आप कई बड़े अभिनेताओं को भी पीछे छोड़ दोगे। आप यह ध्यान जरूर रखना कि दो नवंबर को उप चुनावों के नतीजों के बाद यह डायरेक्टर आपको छोड़ेगा नहीं। आपकी कुर्सी हर हाल में छीन लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें