फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: पत्नी के छोड़कर जाने से परेशान चचेरे भाई ने युवक पर चलाई कुल्हाड़ी, हालत गंभीर

Sun, 30 Oct 2022 12:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। यहां हरिओम यादव, उमरेठ के कन्हर गांव चौकी के मानका देही में रहने वाला ये शख्स मानसिक रूप से कमजोर हो गया है। गांव में यहां-वहां घुमने वाले इस शख्स को हर खेत अपना लगता है और हर फसल पर अपना हक जताता है।
 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले में शनिवार के दिन हरिओम ने रिश्ते के भाई के खेत में जाकर विवाद किया और पहले से अपने पास रखी कुल्हाड़ी मारकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्जकर लिया है, जबकि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


उमरेठ पुलिस ने बताया, मानकादेही निवासी 40 वर्षीय लेखराम पिता गंगाराम यादव शनिवार की सुबह आठ बजे के आसपास अपने खेत में काम करवा रहा था। इस दौरान उसका रिश्ते का भाई 40 वर्षीय हरिओम पिता माखन यादव आया और विवाद करने लगा।

दरअसल, हरिओम मानसिक रूप से कमजोर है और हर खेत को अपना करार देता है। ऐसे में शनिवार को उसने लेखराम को भी उसका खेत अपना बताकर विवाद किया और जैसे ही लेखराम उसके नजदीक पहुंचा तो हरिओम ने उसे कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया, जिसके बाद लेखराम को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हरिओम के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अपने रिश्ते के भाई से विवाद कर कुल्हाड़ी मारने वाला हरिओम वर्तमान में अपने दो बच्चों के साथ रहता है। करीब चार साल पूर्व उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है। इसके बाद से उसकी मानसिक स्थिती कमजोर बताई जा रही है, वो हर खेत को अपना करार देकर विवाद करता था। शनिवार के दिन भी उसने ऐसा ही किया और विवाद कर लेखराम को कुल्हाड़ी मार दी, अब उसके बच्चों की परवरिश कौन करेगा? ये बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें