फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दमोह में अनोखा प्रदर्शन, गेंती, फावड़ा, हथौड़ा और तसला लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे हिंदूवादी संगठन के लोग

Tue, 08 Nov 2022 06:12 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

हिंदूवादी संगठन के लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। लोगों ने अतिक्रमित भूमि पर कार्रवाई करने को लेकर यह अनोखा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
दमोह में गेंती, घन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह में हिंदूवादी संगठन के लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। हिंदू संगठन के लोग गेंती, फावड़ा, हथौड़ा और तसला लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने नायब तहसीलदार राहुल गोंड को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।  

विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के तत्वाधान में यह ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में संगठन के नित्या प्यासी ने आरोप लगाया कि गुवारी गांव में ईसाई मिशनरी के विवर्त लाल ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया है। जिस पर आज तक प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।


उन्होंने दूसरे ज्ञापन में बताया कि राय चौराहे पर संचालित निजी मिशन अस्पताल शासकीय भूमि पर बनाया गया है। इसके लिए भी प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इस पर भी शीघ्र कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही प्रदर्शन करने आए लोगों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। 

विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि वह बार-बार ज्ञापन नहीं देंगे। इस बार उन्हें कार्रवाई चाहिए नहीं तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। जिसकी पूर्ण जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी। इसलिए वह अपने साथ यह गेंती, फावड़ा, हथोड़ा, घन लेकर प्रशासन को यह बताने आए हैं कि यदि उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया तो वह इन औजारों से पूरा अतिक्रमण हटा देंगे। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के साथ  समस्त हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें