Rewa: रुमाल से पैंट साफ करवाती महिला होमगार्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
रीवा जिले की एक महिला होमगार्ड का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वो लड़के को थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं वहीं लड़का झुक कर उनका पैंट साफ करता दिख रहा है। दरअसल मामला रीवा जिले के सिरमौर चौराहे का हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में तैनात शशिकला सिरमौर रास्ते से जा रही थी तभी पीछे से आ रही एक बाइक का पहिया उनकी पैंट से टच हो गया, जिससे उनकी पैंट में कीचड़ लग गया। महिला होमगार्ड को ये बात बर्दाश्त नहीं हुई उन्होंने बाइक चला रहे लड़के को बीच चौरहे पर थप्पड़ जड़ दिया इतनी ही नहीं बकायदा रुमाल से अपनी पैंट में लगा कीचड़ भी उन्होंने साफ कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
मौजूद लोगों के मुताबिक महिला सैनिक ने पहले लड़के को सबके सामने बातें सुनाई उसके बाद उसने उसे पैंट में लगे कीचड़ को साफ कराने के लिए मजबूर किया। विवाद से बचने के लिए लड़के ने अपने रुमाल से कीचड़ साफ किया और चला गया। एएसपी शिवकुमार वर्मा के अनुसार पीड़ित ने घटना की शिकायत दर्ज नहीं कराई है यदि शिकायत की जाएगी तो महिला पर कार्रवाई होगी।