फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria Tiger Death: टाइगर स्टेट में एक और बाघ की मौत, मानपुर वन परिक्षेत्र में मिला बिना सिर का शव

Sun, 17 Sep 2023 09:58 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर वन परिक्षेत्र में टाइगर की मौत का मामला सामने आया है। वन विभाग को बाघ का बिना सिर का शव मिला है। बाघ की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच जारी है।
विज्ञापन
बाघ की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांधवगढ टाइगर रिजर्व अंतर्गत मानपुर परिक्षेत्र के ग्राम पटेहरा में टाइगर के मौत की खबर है। इस मामले में मानपुर परिक्षेत्र अधिकारी मुकेश अहीरवार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पार्क टीम के साथ हम जल्द ही घटना स्थल पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


टाइगर की मौत किन परिस्थितियों में हुई है और कब हुई है। फिलहाल, साफ नहीं है। हालांकि, जानकारी मिलने के बाद से ही पार्क टीम अलर्ट मोड़ पर है। जल्द ही प्राथमिक रूप से मौत के कारण साफ हो सकेंगे।

बांधवगढ टाइगर रिज़र्व में बाघों की लगातार मौतें रहस्य से कम नहीं है। वन्य प्रेमी ऐसी घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण मानते हैं। देखना होगा भडारी और पटेहरा के करीब मौजूद तेलियाडाड़ पर हुई टाइगर की मौत का क्या सच सामने आता है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, तेलियाडांड स्थित जंगली नाले में देर रात गश्ती दल को मृत अवस्था में टाइगर दिखा था, जिसके बाद बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें