उमरिया में जनपद पंचायत मानपुर के ग्राम कठार निवासी एक तीन महीने की मासूम की मौत मेडिकल कॉलेज शहडोल में उपचार के दौरान हो गई है। उसकी मां ने ही निमोनिया होने की शिकायत पर गर्म लोहे के औजार से दागना किया था।
बता दें कि दागने के बाद उसकी तबीयत खराब हुई और उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर ले जाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत होने पर उसे शहडोल मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात मासूम ने दम तोड़ दिया। इस मामले में प्राथमिक रूप में महिला बाल विकास के मानपुर परियोजना अधिकारी सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी केंद्र के सहायिका और कार्यकर्ता की लापरवाही उजागर हुई है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी मनमोहन कुशराम ने इस मामले में जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी के ऊपर कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा है कि मासूम के बीमार होने पर उसकी मां को उपचार के प्रेरित करने की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की थी, जो उन्होंने नहीं किया।