फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: उमरिया में जमकर बरसे मेघा, झमाझम बारिश से नीचे आया पारा, मौसम में घुली ठंडक, गर्मी से मिली राहत

Fri, 28 Jun 2024 03:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

काले घने बादल जब बरसे तो लोगों ने राहत की सांस ली। अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून की बारिश अब भयानक गर्मी से राहत दिलाएगी।
विज्ञापन
उमरिया में हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है, लेकिन अब बरसात का सीजन आ गया है। 15 जून की बाद से बरसात शुरू होने की बात कही जा रही थी। यहां मानसून अभी सक्रिय नहीं हुआ है फिर छुटपुट बारिश कहीं न कहीं हो जाती है। शुक्रवार को उमरिया में भी बादल मेहरबान दिखे। झमाझम बारिश की वजह से लोगों को कुछ राहत जरूर नसीब हुई।

विज्ञापन


उमरिया जिले में शुक्रवार को अचानक से मौसम ने करवट बदली है। तेज धूप के बाद बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलती हुई दिखाई दी। काले घने बादल जब बरसे तो लोगों ने राहत की सांस ली। अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून की बारिश अब भयानक गर्मी से राहत दिलाएगी।

वहीं दूसरी ओर झमाझम बारिश शहर की सड़कों में पानी भर गया। मौसम में गिरावट दर्ज हुई है। गर्मी का प्रकोप धीरे-धीरे कम होता हुआ नजर आता है। अगर ऐसे ही बारिश लगातार चलती रही तो लोग अपनी खेती बाड़ी के काम में जुड़ जाएंगे और मौसम खुशनुमा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें