फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: हवामहल कैंप में शावक ने जमाया डेरा, पर्यटक हुए रोमांचित, प्रबंधन ने दिए सतर्क रहने के निर्देश

Sat, 18 May 2024 12:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

धूप और गर्मी से परेशान शावक ने टाइगर रिजर्व के खितौली जोन के हवा महल कैंप में डेरा जमा लिया। इस दौरान वह घंटों कैंप में बैठा रहा। इस दौरान सफारी करने आए पर्यटक उसे देखकर उत्साहित हो गए।
विज्ञापन
हवामहल कैंप में बैठा शावक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बड़ी गर्मी को लेकर बाघ, बाघिन और शावक भी छाया और ठंडक वाले स्थान में दिखाई दे रहे हैं। शुक्रवार को सफारी के दौरान पर्यटक एक शावक का अंदाज देखकर रोमांचित हो गए। 

विज्ञापन


धूप और गर्मी से परेशान शावक ने टाइगर रिजर्व के खितौली जोन के हवा महल कैंप में अपना डेरा जमा लिया। इस दौरान वह घंटों कैंप में बैठा रहा। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली जोन में सफारी करने गए पर्यटक हवामहल कैंप में शावक का आराम फरमाते का अंदाज देखकर पर्यटक भी उत्साहित हो गए। 

हवामहल कैंप में शावक के आराम फरमाने का वीडियो वायरल होने के बाद परिक्षेत्र अधिकारी सात्विक जैन ने सभी कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि वहां बाघिन और शावकों की मूवमेंट बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें