फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria Johila Dam: जोहिला डैम का एक गेट खोला, सीजन में पहली बार गेट नंबर चार 0.5 मीटर खुला

Sat, 03 Aug 2024 06:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria Johila Dam: उमरिया जिले सहित पूरे प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बाद संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के गेट भी खोले गए हैं। सीजन में पहली बार गेट नंबर चार 0.5 मीटर खोला गया है।
विज्ञापन
जोहिला डैम का गेट खोला गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश का उमरिया जिला, जो चारो तरफ से वनों से घिरा हुआ है। मध्यप्रदेश में इस बार उतनी ज्यादा बारिश नहीं हुई है, जितनी की हुआ करती थी। लेकिन फिर भी उमरिया जिले के जोहिला डैम में पानी भरपूर आ गया है। जोहिला नदी में बने इस डैम में पानी की मात्रा अपने हिसाब से पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डैम में इस साल 2024 में पहली बार गेट खोला गया है। जहां एक गेट में 0.5 मीटर खोल कर पानी को छोड़ा गया है। लेकिन पानी जैसे ही गेट से छोड़ा गया, वह दृश्य देखते ही बन रहा था। पानी की ऊंची-ऊंची लहरें पर्यटकों को अपनी ओर लुभा रही थी, जिसने भी यह देखा बस वाह-वाह किया और इसे अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया।

यह कोई पहला दृश्य नहीं है, जब इस प्रकार का नजारा देखने को मिला है। अक्सर जब डैम का पानी छोड़ा जाता है, तब यहां भारी संख्या में सैलानी भी इकट्ठा होते हैं और इसका दीदार करते हैं। बहरहाल, इस बार पहली बार डैम से पानी छोड़ा गया है, जिसे देखकर लोगों को काफी सुकून मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें