फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: अनियंत्रित बस पलटने से आठ लोग घायल, बिलासपुर-चंदिया रोड पर हुआ हादसा

Sat, 16 Sep 2023 05:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria News: उमरिया जिले के चंदिया थाना एरिया में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान आठ लोग घायल हो गए। हादसा बिलासपुर-चंदिया रोड पर हुआ है।
विज्ञापन
बस पलटने से आठ लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया के चंदिया थाना अंतर्गत बिलासपुर चंदिया रोड पर ग्राम बेसहनी वेयरहाउस ओपन कैंप के पास अत्यधिक स्पीड में होने के कारण चालक की लापरवाही के चलते सिंहवाहिनी बस क्रमांक सीजी-08 एल-2084 पलट गई, जिसमें सवार आठ लोग घायल हो गए। हालांकि, घायलों में कोई भी गम्भीर नहीं है। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चंदिया में किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंच कर घायलों को लेकर अस्पताल में भर्ती करवाई है।

विज्ञापन


घटना के बारे में चंदिया थाने में पदस्थ एएसआई धर्मेन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें गोविंदा चौधरी पिता प्रहलादी चौधरी उम्र 38 साल निवासी ग्राम बड़खेरा 16, अंजली चौधरी पिता गोविंदा चौधरी उम्र 18 साल निवासी ग्राम बड़खेरा 16, सोमवती बर्मन पति मुकेश बर्मन उम्र 35 साल, रंजीता बर्मन पति दीपक बर्मन उम्र 32 साल, रेणु बर्मन पति स्वर्गीय विश्वनाथ बर्मन उम्र 38 साल, राधा बाई कोरी पति शिव कुमार कोरी उम्र 55 साल, राखी कोरी पुत्री स्वर्गीय संपत कोरी उम्र 19 साल और कमला बाई कोरी पति धनीराम कोरी उम्र 45 साल, सभी निवासी ग्राम सलैया 13 कौड़िया शामिल हैं।

वहीं, एएसआई धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि सभी के कथन लिए जा रहे हैं और इसके बाद थाने में कायमी की जाएगी। गौरतलब है कि लापरवाही के चलते ऐसी घटनाएं घटित होती हैं, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतान पड़ता है। ऐसे वाहन चालकों के ऊपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें