फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria Crime: दरिेंदे ने छह साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, मामला अब हुआ दर्ज

Sun, 03 Sep 2023 06:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में एक छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। मामला 15 दिन पहले का बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया को इन दिनों मानो ग्रहण लग गया है। यहां लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस उस पर कुछ करने में नाकाम साबित होती हुई दिखाई दे रही है। ऐसा ही रविवार एक मामला सामने आया, जो सबको हैरान कर देने वाला था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छह साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं, यह वारदात करीब 15 दिन पहले की बताई गई है। 

सूत्रों के मुताबिक, मासूम पीड़िता इस मामले में कुछ भी बता नहीं पा रही है। जहां स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना वाले दिन उन्होंने पुष्पराज उर्फ बेटू पिता फूल सिंह गोंड़ उम्र 20 साल को भागते देखा, जिसके पीछे बच्ची भी रोते-रोते निकली।
विज्ञापन


वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने घटना के 15 दिन बाद शिकायत दर्ज कराई है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरूद्ध धारा 363, 376, 376 (3), 376, 2च, 5 म, न/6 का अपराध कायम किया गया है। वहीं, अब पुलिस की कई टीम उसकी तलाश में लगा दी गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें