उमरिया में धरना दे रहे ग्रामीणों को समझाइश देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
उमरिया जिले की कैबिनेट मंत्री मीना सिंह के निवास पर ग्रामीणों ने धरना दिया। मानपुर से सटे कई गांवों के किसानों ने बिजली की समस्या को लेकर चक्काजाम किया। फिर सड़क पर ही धरना दे दिया।
धरने में मानपुर जनपद पंचायत से जुड़े हुए ग्राम बचहा, ग्राम टीकुरी (गड़रिया टोला), ग्राम रायपुर के डोंगरी टोला, अमरपुर (इंदिरा नगर) के सैकड़ों महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। किसानों का कहना था कि बिजली विभाग की लापरवाही से पिछले कई माह से क्षेत्र में बिजली नही है। इस कारण से कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है। जिले में इन ग्रामों के अलावा भी कई क्षेत्रों में बिजली नहीं है। इन क्षेत्रों में ग्रामीण परेशान हो रहे हैं।