फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: बोर्ड परीक्षा को प्रशासन मुस्तैद, कलेक्टर ने 5 से 28 तक धारा 144 लगाने के दिए निर्देश

Sat, 03 Feb 2024 07:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया में माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी की परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों की 100 मीटर की परिधि में 5 से 28 फरवरी तक धारा 144 लागू की है। 
विज्ञापन
जिला दंडाधिकारी बुद्धेश कुमार वैद्य - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया में माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी की परीक्षा बुधवार पांच फरवरी से शुरू होगी और 28 फरवरी बुधवार तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों में अनधिकृत प्रवेश रोकने और कानून शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर परीक्षा केंद्रों से 100 मीटर तक धारा 144 लागू की गई है।

विज्ञापन


कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी बुद्धेश कुमार वैद्य ने परीक्षा केंद्रों की 100 मीटर की परिधि में 5 से 28 फरवरी तक धारा 144 लागू की है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति परीक्षा केंद्रों की 100 मीटर की परिधि के समीप किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र नहीं ले जा सकेगा।

कोई भी व्यक्ति परीक्षा केंद्रों की 100 मीटर की परिधि के अंदर ईंट, पत्थर जमा नहीं करेगा और न ही करवाएगा। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र स्थल और उसके 100 मीटर की परिधि के अंदर ड्यूटी में तैनात कर्मियों के अलावा कोई भी व्यक्ति किसी भी उद्देश्य से प्रवेश नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें