फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger Dead: बांधवगढ़ टाइगर क्षेत्र में फिर हुई एक नर शावक की मौत, मौके से मिले अन्य टाइगर के पगचिह्न

Wed, 31 Jan 2024 05:52 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया

सार

बांधवगढ़ टाइगर पार्क में बाघ का शव मिला है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, पर बताया जा रहा है कि बाघों के संघर्ष में मौत हुई है। जांच जारी है। 
विज्ञापन
बाघ के शव का अंतिम संस्कार किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पूरे विश्व में बाघों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन यहां प्रबंधन की लापरवाही से आए दिन बाघों की मौत होती जा रही है। बुधवार को फिर एक नर शावक की मौत हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र कलवाह में दो वर्षीय नर शावक बाघ का शव मिला है। जबलपुर से आए वन्य प्राणी विशेषज्ञ चिकित्सकों की अगुवाई में पीएम कार्रवाई की गई। उसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि प्राथमिक जांच में ये बाघों की आपसी लड़ाई बताई जा रही है, क्योंकि शव के आसपास अन्य बाघ के पगमार्क मिले हैं। 

बाघ के पोस्टमार्टम से पहले बिसरा आदि भी एकत्र कर लिया गया है। इस पूरे मामले में फिलहाल मौत के कारण अस्पष्ट हैं। यानी आधिकारिक रूप से अब तक कोई भी स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। अभी हाल के महीनों में जिस तरह अलग-अलग परिक्षेत्रों में टाइगर मौत के मामले सामने आए हैं, वो वन्य प्रेमियों के लिए चिंता का विषय है, वहीं पार्क अमले पर भी बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें