फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नाइट सफारी के दौरान एक साथ दिखे तीन बाघ, वायरल हुई फोटो

Sat, 03 May 2025 04:49 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria: वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तीन बाघों का एक साथ दिखना दुर्लभ घटना है और यह रिजर्व में बाघों के सुरक्षित और स्वच्छंद जीवन का प्रमाण है। अधिकारी यह भी मानते हैं कि ऐसी घटनाएं लोगों में वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होती हैं।
विज्ञापन
तीनों बाघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व एक बार फिर चर्चा में है। इस बार कारण बना है नाइट सफारी के दौरान पर्यटकों द्वारा देखा गया दुर्लभ नजारा, जब जंगल में एक साथ तीन बाघ दिखाई दिए। इस रोमांचकारी पल का फोटो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर वन्यजीव प्रेमी और आम लोग दोनों ही रोमांचित हो उठे हैं।
विज्ञापन


इस दृश्य को बांधवगढ़ के नाइट सफारी के दौरान रिकॉर्ड किया गया। पर्यटकों की एक जीप जैसे ही जंगल के एक खुले रास्ते पर पहुंची, सामने तीन बाघ चलते हुए नजर आए। ये तीनों बाघ एक दूसरे के काफी पास थे और किसी बात से बेफिक्र होकर रास्ते पर घूमते नजर आए। सफारी पर निकले पर्यटकों ने इस अद्भुत क्षण को तुरंत अपने कैमरे में कैद कर लिया।

पढ़ें: वीरांगना टाइगर रिजर्व में हैं 20 से अधिक तेंदुए, फिर भी नहीं होता आयोजन, जानें    
विज्ञापन


फोटो में साफ देखा जा सकता है कि बाघ किस प्रकार नाइट सफारी के दौरान अपनी पूरी शान और दबदबे के साथ जंगल में विचरण कर रहे हैं। फोटो के सामने आते ही यह इंटरनेट पर वायरल हो गया और लोगों ने इसे वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक संकेत बताया है।
विज्ञापन


बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व देश के सबसे प्रसिद्ध टाइगर रिजर्व्स में से एक है, जिसे 'बाघों के गढ़' के नाम से भी जाना जाता है। यहां बाघों की आबादी अच्छी संख्या में है और यह स्थान वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक पसंदीदा पर्यटन स्थल है। खास बात यह है कि नाइट सफारी की अनुमति सीमित क्षेत्रों में ही होती है, जिससे बाघों के प्राकृतिक व्यवहार को बिना किसी व्यवधान के देखा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें