उमरिया के पाली में गुरुवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया, जिसकी वजह से झमाझम बारिश हुई। साथ ही साथ धूप के बाद अब लोगों को राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है। क्योंकि बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया। वहीं, बारिश की वजह से पूरा दिन खुशनुमा दिखाई देता रहा, जहां बारिश ने खेतों को एक बार फिर से हरा कर दिया है।
बता दें, पिछले एक महीने से लगातार लोग अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। लेकिन यह बारिश ऐसी हुई, जब मध्यप्रदेश के कई जिलों में इसका असर देखने को मिला है।
यह बारिश केवल उमरिया तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि शहडोल, रीवा और सीधी जिले सहित सतना में भी आज बारिश हुई है। साथ ही जिसकी वजह से किसान खुश हैं, लेकिन बारिश की मात्रा अभी कम है और किसान अब और भी ज्यादा बारिश होने की उम्मीद लगाए हुए हैं।