उमरिया जिले में संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के पास मगरमच्छ दिखने से हड़कम्प मच गया। अफरा-तफरी के माहौल के बीच वन विभाग ने मगरमच्छ का रेस्क्यू किया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उमरिया जिले के प्रमुख संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के पास बुधवार सुबह मगरमच्छ घुस आया। इससे ताप विद्युत केंद्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इससे लोगों में दहशत का माहौल देखा गया। वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
संजय गांधी ताप विद्युत गृह के पास से ही सोन नदी बहती है। उसमें मगरमच्छ और घड़ियाल हैं। अब यह रिहायशी इलाकों में घुस रहे हैं। केंद्र के पास रिहायशी इलाके में यह मगरमच्छ घुस आया था। इसकी जानकारी तत्काल मुख्य अभियंता को दी गई। इसके बाद वन विभाग की टीम को बुलाया गया। इसके बाद मुख्य अभियंता बीके कैलासिया ने फॉरेस्ट विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे नदी में सुरक्षित छोड़ दिया।