Umaria Weather Today: उमरिया जिले में इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है। कड़ाके की ठंड से लोगों का बुरा हाल है तो वहीं बारिश के बाद से नगरवासियों का जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।
उमरिया में आज फिर से सूरज के देरी से निकलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि फिर से आसमान में घना कोहरा छाया हुआ है, जिसकी वजह से विजुअलिटी भी कम होती हुई साफ तौर पर देखी जा रही है। हालांकि यह कोई पहली बात नहीं है लेकिन फिर भी इस प्रकार के कोरे होने की वजह से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त जरूर हो गया है।
विज्ञापन
तापमान में गिरावट
हालांकि अभी ठंड ने शुरुआत रखी है और अब फिर से गलन बढ़ने के आसार हैं। गौरतलब है कि उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने सिहरन बढ़ा दी है। मौसम केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिल रही है