Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक युवक को बाघ ने अपना निवाला बनाया। बताया जा रहा है कि मृतक घिन्नू सिंह (45) जंगल की ओर मवेशी चराने गया था, उसी दौरान झाड़ियों में छिपे बाघ ने उस पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उमरिया जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आज फिर बाघ के हमले से चरवाहे की मौत हो गई है। घटना शनिवार को दोपहर की बताई गई है। जहां घिन्नू सिंह (45) जंगल की ओर मवेशी चराने गया था, उसी दौरान झाड़ियों में छिपे बाघ ने उस पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया है।
विज्ञापन
मार्च 2023 के बाद सातवीं मौत
घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोग टीम सहित मौके पर पंहुचे। बता दें कि टाइगर रिजर्व की सीमा से लगे गांवों में मार्च 2023 के बाद से हुए हमले में यह सातवीं मौत है। बाघों का आतंक लगातार बढ़ रहा है, दूसरी ओर प्रबंधन बाघ के हमले से जनहानि के मामले रोकने में पूरी तरह नाकाम है।