फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria Weather: उमरिया में फिर बदला मौसम का मिजाज, रिमझिम बारिश ने भीषण गर्मी से दी राहत

Sun, 03 Sep 2023 02:01 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria Weather: उमरिया के पाली में रविवार को हल्की बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। बारिश होने से किसानों के चेहरे पर भी खुशी नजर आई।
विज्ञापन
पाली में बदला मौसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के अंतर्गत पाली में रविवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया, जिसकी वजह से तेज हवाएं चलने लगी और रिमझिम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। बीते एक महीने में बारिश पूरी तरह से बंद थी, जिसकी वजह से लोग परेशान थे किसान अब भगवान से पानी की आस लगाए हुए थे। लेकिन इंद्रदेव मेहरबान नहीं थे, लेकिन अचानक इंद्रदेव मेहरबान हुए और रिमझिम बारिश ने लोगों को राहत दी।
विज्ञापन


कई लोग बारिश का आनंद लेते हुए और बारिश में भीगते नजर आए। बारिश ने जहां आम लोगों को गर्मी से राहत दी है, तो वहीं किसानों को भी राहत मिली है। बारिश न होने के चलते खेतों में खड़ी फसलें खराब होने की कगार पर हैं, लेकिन बारिश होने से अब फसलों में फिर से चमक आ गई है। तापमान में गिरावट होने के चलते लोगों को हल्की ठंडक का अहसास भी हो रहा है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें