फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बड़ी तुम्मी पहाड़ से 200 फीट नीचे गिरी कार, एक परिवार के सात लोग जख्मी

Thu, 16 Nov 2023 04:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

पर्यटन करने गया एक परिवार हादसे का शिकार हो गया है। उनकी कार एक पहाड़ी से अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट नीचे आ गिरी। कार में सात लोग सवार थे, सभी फंस गए। पुलिस ने उन्हें निकालकर अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
उमरिया में कार पलटने से सात लोग घायल हुए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले में एक कार पहाड़ी इलाके से 200 फीट नीचे गिर गई। कार में एक ही परिवार के सात लोग मौजूद थे। पुलिस ने सभी घायलों को शहडोल अस्पताल भिजवाया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उमरिया जिले के पाली थाना अंतर्गत घुनघुटी के पहाड़ पर मौजूद बड़ी तुमी में हादसा हो गया। शहडोल निवासी एक परिवार बड़ी तुमी पर्यटन स्थल सुबह घूमने आया था, वापसी के दौरान चार पहिया वाहन क्रेटा (एमपी 20 सीके 4777) अनियंत्रित हुई और करीब 200 फीट पहाड़ से नीचे चली गई। हादसे में पूरा परिवार वाहन में फंस गया था, परंतु संजोग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि घटना की जानकारी पर घुनघुटी पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर शहडोल अस्पताल भेजा गया है। हादसे में शहडोल के विपुल रजवानी, पिता अजय रजवानी, नितिन रजवानी, बेटी कशिश रजवानी, सूती लालवानी, आयुषी लालवानी, खुशी जेठानी घायल बताए जा रहे है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें