फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: मध्यप्रदेश का एक ऐसा गांव जहां हुआ शत-प्रतिशत मतदान, प्रशासन ने किया लोगों को सम्मानित

Fri, 24 Nov 2023 09:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा के धूपखड़ा पोलिंग बूथ में शत प्रतिशत मतदान हुआ। जहां 708 मतदाता थे और सभी 708 मतदाताओं ने विधानसभा निर्वाचन में हिस्सा लिया। अब प्रशासन इन मतदाताओं का सम्मान किया है। 
विज्ञापन
उमरिया जिले के धूपखड़ा गांव के मतदाताओं को सम्मानित किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान संपन्न हो गया। इस बार रिकॉर्ड मतदान हुआ है। लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। इन सबके बीच एक ऐसा गांव है जहां के शत-प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है। प्रशासन ने यहां के लोगों को सम्मानित किया है। 
विज्ञापन


दरअसल यह पूरा मामला उमरिया जिले से निकलकर सामने आया है। उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा के धूपखड़ा पोलिंग बूथ में शत प्रतिशत मतदान हुआ। बता दें धूपखड़ा गांव ग्राम पंचायत भौतरा का सम्मिलित ग्राम है। जहां 708 मतदाता थे और सभी 708 मतदाताओं ने विधानसभा निर्वाचन में हिस्सा लेकर अपनी भागीदारी निभाई और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दिया है।

शत प्रतिशत मतदान की उपलब्धि के बाद जिला प्रशासन एवं स्वीप टीम ने शुक्रवार को धूपखड़ा गांव में महोत्सव का आयोजन किया और मतदाताओं का आभार प्रदर्शन किया है। इस दौरान युवा, वृद्ध एवं महिला मतदाताओं को सम्मानित किया गया। आयोजन में समस्त मतदाता शामिल हुए। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी बुद्धेश वैद्य, सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप प्रभारी इला तिवारी सहित जिला प्रशासन की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें