फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: उमरिया में डीजल चोर गिरोह का सदस्य पकड़ाया, भारी मात्रा में डीजल सहित एक आरोपी गिरफ्तार; तीन फरार

Sun, 19 May 2024 06:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

MP: पाली थाना क्षेत्र के घुनघुटी चौकी अंतर्गत ग्राम कन्नाबहरा में कल रात पुलिस ने डीजल चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में थाना प्रभारी एम एल मरावी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के मुताबिक बीते कई दिनों से घुनघुटी क्षेत्र में डीजल चोरी की घटनाएं बढ़ रही थी। जिसके मद्देनजर शनिवार रात पुलिस ने टीम बनाकर औचक निरीक्षण किया, जहां डीजल चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने पकड़ कर अपनी अभिरक्षा में रखा है।

विज्ञापन


वहीं तीन अन्य आरोपियों की सघन तलाश जारी कर दी है। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना आरंभ कर दी है, जिनमें आरोपियों के नाम का खुलासा करना शेष है। बताया गया है कि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी से 8 डब्बा डीजल सहित एक कार बरामद की है। जानकारी के मुताबिक इस गिरोह में दो नाबालिग आरोपी भी शामिल है। विदित हो कि उमरिया जिले में बीते वर्षों से डीजल चोरी की घटना सामने आ रही है। इस मामले के आरोपियों से पुलिस गहन पूछताछ करती है तो कई अहम राज भी सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें