फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: एनएच 43 पर तेज रफ्तार ट्रक और हार्वेस्टर की भिड़ंत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Thu, 19 Jun 2025 10:58 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

ट्रक मंगठार पावर प्लांट की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे हार्वेस्टर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि हार्वेस्टर पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में चालक और सहायक घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
हादसा। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब जिला मुख्यालय से मंगठार पावर प्लांट की ओर जा रहा एक कैप्सूल ट्रक सामने से आ रहे एक हार्वेस्टर वाहन से टकरा गया। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि हार्वेस्टर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चालक तथा सहायक बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और उसने संतुलन खोते हुए सामने से आ रहे हार्वेस्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हार्वेस्टर के परखच्चे उड़ गए और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

ये भी पढ़ें- राज कुशवाहा के घर शिलांग पुलिस के अफसरों ने ली तलाशी, पांच दिन रुकी थी सोनम
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। बांधवगढ़ एसडीएम कमलेश नीरज, डिप्टी कलेक्टर हरनीत कौर, कोतवाली थाना प्रभारी बालेंद्र मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए तत्काल 108 एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


हादसे के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे लगवाकर यातायात सुचारू कराया। वहीं, ट्रक चालक की स्थिति की जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें