फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: विजयपुर और बुधनी में मतदान से वंचित करने तथा अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने का मामला, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

Mon, 18 Nov 2024 07:58 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

विजयपुर और बुधनी में मतदान से वंचित करने तथा अंबेडकर प्रतिमा को तोड़ने के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन मंगलवार को होगा। इस दौरान जिले के कांग्रेसीजन मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया में कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के विजयपुर एवं बुधनी में संपन्न उपचुनाव के दौरान सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। पार्टी द्वारा इसे लेकर कल 19 नवंबर 2024 को धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


आशय की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक गौंटिया ने बताया कि भाजपा के नेताओं ने विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में आम मतदाताओं में भय का वातावरण निर्मित कर उन्हें वोट डालने से वंचित किया। इतना ही नहीं सत्तापक्ष के असामाजिक तत्वों द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त भी कर दिया। साथ ही दलित समाज के लोगों के साथ मारपीट की गई। उनकी फसलों को जला कर नुकसान पहुंचाया गया।

इससे यह साबित होता है कि भाजपा लोकतंत्र एवं दलित विरोधी पार्टी है। इन घटनाओं के विरोध में कांग्रेस 11 बजे नगर के स्टेशन रोड पर सिंचाई विभाग विश्रामगृह के समीप स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को महामहिम राज्यपाल के के नाम ज्ञापन सौंपेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में संगठन के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। समस्त कांग्रेसजनों से कार्यक्रम में साथियों सहित सहभागी बनने की अपेक्षा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें