फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: बाघ के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की पनपथा कोर की घटना

Fri, 16 May 2025 04:18 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर क्षेत्र में बाघ के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मवेशियों को पानी पिलाते समय बाघ ने हमला किया। वन विभाग ने घायल का इलाज कराया और गश्त बढ़ाने के साथ ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है। 
विज्ञापन
घायल युवक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर क्षेत्र में सोमवार को बाघ के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब ग्राम गागीताल निवासी 35 वर्षीय युवक उदयभान अपने मवेशियों को पानी पिलाने जंगल की ओर गया था। घटना बीट गंगीतल के कक्ष क्रमांक 432 के पास की बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उदयभान रोज की तरह सुबह अपने मवेशियों को चराने और पानी पिलाने के लिए जंगल की ओर गया था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बाघ के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और शोर-गुल मचाने पर आस-पास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने हल्ला मचाकर बाघ को भगाने की कोशिश की, जिसके बाद बाघ जंगल की ओर भाग गया।

ये भी पढ़ें-  सो रहे बुजुर्ग की बेरहमी से गला रेतकर हत्या, शरीर पर भी घाव के निशान, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला तत्काल मौके पर पहुंचा। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद पार्क कर्मचारियों द्वारा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक युवक के शरीर पर बाघ के पंजों के कई गहरे निशान हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन फिलहाल वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना के बाद वन विभाग से गश्त बढ़ाने और टाइगर मूवमेंट की निगरानी तेज करने की मांग की है। लोगों में दहशत का माहौल है, क्योंकि यह इलाका बाघों की नियमित आवाजाही वाला क्षेत्र है और ऐसी घटनाएं समय-समय पर सामने आती रहती हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जंगली हाथी ने ऑटो पर किया हमला, तीन लोग घायल, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

वन विभाग ने भी मामले की पुष्टि की है और बताया है कि बाघ का व्यवहार स्वाभाविक था क्योंकि मवेशियों के साथ जंगल में इंसानी उपस्थिति बाघ को उकसाने का कारण बन सकती है। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और बिना सूचना के कोर क्षेत्र की ओर न जाएं।फिलहाल पार्क प्रबंधन घायल युवक के इलाज में सहायता कर रहा है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। वन विभाग यह भी सुनिश्चित कर रहा है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें