फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी की जंग हारा गौरव: उमरिया में 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 4 साल के बच्चे की मौत

Fri, 25 Feb 2022 09:54 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में खुले बोरवेल में गिरे चार साल के बच्चे की मौत हो गई है। डॉक्टर ने मौत का कारण कई घंटों तक पानी में डूबे रहना और सांस न ले पाना बताया है। 
विज्ञापन
उमरिया: बोरवेल में फंसे बच्चे को निकालने के बाद ले जाते सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के बरछड़ में गुरुवार को बोरवेल में गिरे 4 साल के बच्चे गौरव की मौत हो गई। गुरुवार सुबह करीब 4 बजे उसे रेस्क्यू कर निकाला गया था। रेस्क्यू के बाद बच्चे को कटनी जिले के बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर राजमणि पटेल ने बच्चे की मौत का कारण पानी में डूबना और सांस न ले पाना बताया है। डॉक्टर के अनुसार अस्पताल लाने के 7 से 8 घंटे पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन




बता दें उमरिया जिले के ग्राम बड़छड़ में भोला दुबे के खेत में बोरवेल का काम कराया जा रहा था। गड्ढा खुला पड़ा था। तभी भोला का 4 वर्षीय भतीजा गौरव संतोष दुबे खेलते-खेलते वहां पहुंचा और खुले बोरवेल में गिर गया। रोने की आवाज सुनकर उसके गिरने का पता चला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन

बोरवेल के पास जारी बचाव कार्य - फोटो : अमर उजाला

बच्चे को बचाने के लिए मेडिकल टीम भी भेजी गई थी, जेसीबी से खुदाई की जा रही है। साथ ही और मशीनें बुलाई गई थी ताकि खुदाई तेजी से हो सके। बच्चे के लिए गड्ढे में ऑक्सीजन सप्लाई भी की जा रही थी। राज्य आपदा प्रबंधन दल की टीम भी बच्चे को बचाने के लिए पहुंची थी, लेकिन प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें