फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, सुंदर दादर गांव में पसरा मातम

Tue, 25 Apr 2023 09:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria News: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की उम्र 21 साल बताई जा रही है। युवक की मौत से सुंदर दादर गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया में एक बार फिर मौसम ने मिजाज बदल दिया है। यहां एक युवक की मौत हो गई है। ग्राम सुंदर दादर में आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी वजह से युवक जो कि 21 साल का था, वह पैरा को पॉलिथीन से ढकने के लिए गया हुआ था। तभी घर के पास ही तेज बिजली की चमक आई और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम रामखेलावन सिंह पिता रामनाथ सिंह है। हादसे के बाद घटनास्थल पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

गौरतलब है कि इससे पहले मौसम का मिजाज अचानक बदल गया था। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई है, जिसकी वजह से बिजली की चमक ने एक व्यक्ति की जान ले ली है और गांव में मातम पसर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें