जनपद सदस्य को प्रमाण पत्र देते तहसीलदार
- फोटो : अमर उजाला
उमरिया जिले के पाली में निर्विरोध चुनी गई जनपद सदस्य प्रत्याशी को तहसीलदार ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। दरअसल जनपद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 3 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान जनपद सदस्य प्रत्याशी कलावती प्रजापति को निर्विरोध जनपद सदस्य चुना गया। तहसीलदार रमेश परमार ने निर्विरोध जनपद सदस्य चुनी गई महिला प्रत्याशी को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दी गई। वहीं, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुंवर कन्हाई ने भी जनपद सदस्य को बधाई दी।
सीईओ ने कहा कि निर्विरोध चुनी गई प्रत्याशी कलावती को यथा सहयोग प्रदान कर सहयोग दिया जाएगा, ताकि वह विकास में कोई कमी न कर सकें। नव नियुक्त जनपद सदस्य कलावती ने कहा कि यह मेरी जीत नहीं मेरे सहयोगियों की जीत है। उन्होंने कहा कि मैं अपने क्षेत्र में विकास करने के लिए दृढ संकल्पित हूँ। मेरा पूरा प्रयास होगा कि विकास में कोई कमी न होने पाए। बीजेपी जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने जनपद सदस्य को बधाई दी।
इस दौरान युवा मोर्चा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष निलेन्द्र शुक्ला मनीष सिंह शिवम शुक्ला समयलाल प्रजापति सुशील प्रजापति सुनील सिंह शिवकांत जयसवाल अभिषेक शिवहरे अमर बहादुर सिंह फिरदौस खान रवि शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।