फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: पारिवारिक विवाद में जमकर चली लाठी, चार लोग घायल, जानें पूरा मामला

Sat, 26 Aug 2023 10:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर लाठियां चलीं, जिसमें बहू सहित बाप और दो बेटे घायल हो गए। सभी का इलाज जारी है।
विज्ञापन
घायल का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया के आमडी में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए। जहां तेज हल्ला और गुहार की वजह से पूरा गांव मौके पर पहुंच गया।

विज्ञापन


दरअसल, यह पूरा मामला कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम अमडी में एक ही परिवार में जमकर लाठी डंडा चलने की है। इस घटना में पिता समेत दो बेटे और एक बहू के घायल होने की खबर है। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ है। वहीं, जिसके बाद आपस में दोनों भाई पुरुषोत्तम पिता सुकला बैगा उम्र 30 साल और नरबद पिता सुकला बैगा उम्र 35 साल और पिता सुकला बैगा में मारपीट होने लगी थी।

जहां हादसे को देख बीच बचाव में नरबद की पत्नी माया बाई भी कूद पड़ी। बताया गया है कि मारपीट की घटना में बहू भी चोटिल हुई है। वहीं, सभी घायलों को 100 नंबर और 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें