फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: दो तस्करों से 30 हजार रुपये कीमत का गांजा जब्त, मोटरसाइकिल से बेचने जा रहे थे मादक पदार्थ

Mon, 06 Jun 2022 08:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया पुलिस ने दो गांजा तस्करों को अवैध मादक पदार्थ बेचते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 30 हजार रुपये का गांजा, 60 हजार रुपये की मोटरसाइकिल समेत दो मोबाइल फोन जिनकी कीमत करीब 10 हजार रुपये हैं जब्त किए गए हैं। 
विज्ञापन
गांजे की तस्करी करते दो गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया पुलिस ने दो गांजा तस्करों को अवैध मादक पदार्थ बेचते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 30 हजार रुपये का गांजा, 60 हजार रुपये की मोटरसाइकिल समेत दो मोबाइल फोन जिनकी कीमत करीब 10 हजार रुपये हैं जब्त किए गए हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक उमरिया प्रमोद कुमार सिन्हा द्वारा अवैध मादक पदार्थ के परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिले के सभी थाना प्रभारियों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि दो लोग बिना नम्बर की मोटरसाइकल से निगहरी से बिलासपुर की ओर गांजा विक्रय करने के लिए जा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर रैड कार्रवाई की।

बिलासपुर तिराहा निगहरी रोड पर दो व्यक्ति बिना नम्बर की मोटरसाइकल बीच में बोरी लिए मिले जिनके कब्जे से 02 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमत 30,000)  02 नग मोबाइल फोन (कीमत 10,000) एवं एक बिना नंबर की मोटरसाइकल (कीमत 60,000) जब्त की गई। आरोपी मोहम्मद जाहिद पिता मोहम्मद अजीज (उम्र 34 वर्ष) एवं मुकेश बैगा पिता चुन्नूलाल बैगा (उम्र 20 वर्ष) निवासी ग्राम कंचनपुर थाना  नौरोजाबाद जिला उमरिया के विरुद्ध धारा 8/20 B NDPS ACT के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें