लैब टेक्नीशियनों ने खून से सीएम को पत्र लिखे हैं।
- फोटो : लैब टेक्नीशियनों ने खून से सीएम को पत्र लिखे हैं।
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में हड़ताल पर बैठे लैब टेक्नीशियनों ने खून से सीएम को पत्र लिखे हैं। उनकी 13 सूत्री मांगों पर विचार करने का आग्रह किया गया है। ये हड़ताल बीते आठ दिनों से चल रही है। इससे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रभाव पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार उमरिया जिले के लैब टेक्नीशियन आठ दिनों से अपनी 13 सूत्री मांगों के लिए हड़ताल पर बैठे हैं। उनके द्वारा एक अनोखा प्रदर्शन किया जा रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान को 13 सूत्री मांग पूरा करने के लिए अपना खून से लिखा हुआ पत्र भेजा है।
दरअसल, लैब टेक्नीशियन 8 दिनों से अपने पदनाम परिवर्तन सहित कई मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इससे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था बे-पटरी होती जा रही है । कुछ आउटसोर्स कर्मचारियों के सहारे पैथोलॉजी चल रही है। इस कारण से पैथोलॉजी की जांच सहित अन्य रिपोर्ट के लिए मरीजों को दिक्कत हो रही है। लगातार यह प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन फिर भी अभी तक उनकी मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है।